फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agnipath Scheme: Online Applications Begin for Agniveer Recruitment 2027

अग्निपथ योजना: अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Agnipath Scheme: Online Applications Begin for Agniveer Recruitment 2027
हिसार। अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक के अनुसार हिसार, हांसी, फतेहाबाद, सिरसा और जींद जिलों के पात्र युवा निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक ने बताया कि इस भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) पदों पर चयन किया जाएगा। आवेदन के लिए वेबसाइट 2 अप्रैल रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार अधिकतम दो अग्निवीर श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आवेदन करते समय प्राथमिकता का चयन अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में भर्ती रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती निदेशक के अनुसार जिन अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच है और जिन्होंने 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे आवेदन के पात्र हैं। बोर्ड परीक्षा दे चुके और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थी भी अन्य सभी शर्तें पूरी होने पर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है। उन्होंने सलाह दी कि फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन अवश्य दबाएं और यदि फॉर्म दोबारा खोलें तो बंद करने से पहले पुनः सबमिट करना न भूलें। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed