फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agitation if no decision on student union elections within a month: Digvijay

एक माह में छात्र संघ चुनाव पर फैसला नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : दिग्विजय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Agitation if no decision on student union elections within a month: Digvijay
इनसो की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते दिग्विजय चौटाला। 
हिसार। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की छात्र इकाई इनसो 5 अगस्त को चंडीगढ़ में अपना 24वां स्थापना दिवस छात्र विजय दिवस के रूप में मनाएगी। जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि संगठन छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए सरकार को एक माह का समय देगा। भाजपा सरकार ने युवाओं के हित में निर्णय नहीं लिया तो हरियाणा में भी जंतर-मंतर की तर्ज पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला ने बताया कि मंगलवार को इनसो की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में स्थापना दिवस समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से हरियाणा के युवाओं की आवाज बुलंद की जाएगी और छात्र विजय दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनसो छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। यदि सरकार ने एक माह के भीतर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 15 अगस्त से प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में हस्ताक्षर अभियान, पोस्टर अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इस अवसर पर इनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालिक, सतेंद्र झाबुआ, हरेंद्र बेनीवाल, अज्जू घनघस, उर्वशी अरोड़ा, सपना टांक, हरिकेश ढांडा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed