{"_id":"5787e5b44f1c1bb17b13d875","slug":"agitation-agitation-in-hisar-farmers-blocked-the-miner-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए किसानों ने माइनर को मिट्टी डालकर किया बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए किसानों ने माइनर को मिट्टी डालकर किया बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
नहर को पाटा
- फोटो : bureau
गांव मोठ और बुढ़ाना के किसान पिछले काफी समय से पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं, जिस कारण उनकी फसल सिंचाई के अभाव में सूखकर नष्ट हो रही हैं। आखिरकार वीरवार को किसानों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने अधिकारियों की मौजूदगी में ही नारनौंद माइनर को डंपरों में मिट्टी लाकर पाट दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
समस्या को लेकर किसानों और अधिकारियों में काफी देर तक बहसबाजी हो रही। किसानों ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक वे अपने गांव में किसी भी नेता को घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन
कर्ज लेकर लगाई थीं फसलें
किसान सरबजीत, सुरेंद्र, सोहन नंबरदार, शमशेर, सुधीर, नरेश, आजाद, सुभाष, जसवंत, बबलू, इंद्र पाल आदि किसानों ने बताया कि पिछले काफी सालों से टेल पर नाममात्र ही पानी पहुंचता है, जिसके कारण किसान अपने खेतों में सिंचाई नहीं कर पाते। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर अपनी फसलों की बिजाई की थी, लेकिन सिंचाई के अभाव में ये सूखकर नष्ट हो रही हैं। किसानों का कहना है कि वे कई बार इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन आज तक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
किसानों की समस्या जायज है। दो दिन के अंदर माइनर की सफाई और इस माइनर में होने वाली पानी की चोरी पर पूरी तरह से लगाम लगाकर टेल तक पानी पहुंचा दिया जाएगा।
एक्सईएन संदीप माथुर, सिंचाई विभाग