{"_id":"681fa61bcf3a5073e80433f7","slug":"after-two-hours-of-relief-there-is-a-blackout-again-hisar-news-c-21-hsr1020-623439-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दो घंटे की राहत के बाद फिर ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दो घंटे की राहत के बाद फिर ब्लैक आउट
विज्ञापन
शहर में रात दस बजे ब्लैकआउट के आदेश के बाद छाया अंधेरा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बावजूद जिला प्रशासन ने आपात हालात से निपटने की तैयारियों में ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। हालांकि शनिवार शाम दो घंटे ब्लैक आउट हटाने के बाद रात करीब 10 बजे फिर से सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर बिजली आपूर्ति कट कर दी। इससे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। वहीं, लोगों से अपील की है कि घरों में लाइटों का कम से कम इस्तेमाल करें। लाइटें जलानी ही है तो खिड़कियों के शीशों पर काली फिल्म लगा लें।
इससे पहले दिन में उपायुक्त अनीश यादव ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर एहतियाती इंतजामों की समीक्षा की। इसके बाद सुरक्षा एवं सहायता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लघु सचिवालय परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। यह कंट्रोल रूम नागरिकों की हर प्रकार की सहायता और जानकारी देने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
उपायुक्त ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में नागरिक 9138800519 तथा 8571026557 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। दोनों नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे और अधिकारियों की एक टीम लगातार निगरानी रखेगी। किसी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु, ड्रोन या मिसाइल गिरती है तो कोई भी नागरिक उसके पास न जाए। फोटो लेने और वीडियो बनाने की होड़ भी खतरनाक साबित हो सकती है। इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम में दिए गए नंबरों पर दी जाए।
विज्ञापन
ब्लैक आउट खत्म होते ही रोशनी से नहाया शहर
प्रशासन ने शनिवार को ब्लैक आउट से घंटे की राहत दी। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों व सड़कों लाइटों की बिजली आपूर्ति बहाल रखी गई। इससे शहर रोशनी से नहाया नजर आया। हालांकि दस बजे के करीब फिर से ब्लैक आउट होते ही अंधेरा छा गया।
कालाबाजारी-जमाखोरी करते पाए जाने पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि चावल, गेहूं, दालें, चीनी, खाद्य तेल, सब्जियां, दूध उत्पाद, दवाएं, पेट्रोल और डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। दुकानों और गोदामों की औचक जांच की जाएगी।
आपदा प्रबंधन टीम तैनात
जिला प्रशासन की ओर से दो स्थानों पर एसडीआरएफ यानी डिजास्टर मैनेजमेंट टीमों को तैनात किया गया है। बरवाला चुंगी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की गईं हैं। इसके अलावा यादव धर्मशाला के बाहर फायर ब्रिगेड व एंबलुेंस तैनात की गई हैं।
-- -- -- -- --
ब्लैक आउट में कुछ राहत दी थी। रात दस बजे फिर से ब्लैक आउट कर दिया। लोगों से अपील है कि घरों में कम से कम लाइटें जलाएं। खिड़कियों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर रखें। फिलहाल आपातकालीन हालात के मद्देनजर किए गए उपाय जारी रहेंगे। - अनीश यादव, उपायुक्त हिसार