फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After the DMC's reprimand, the municipal council officials are focused on improving cleanliness.

Hisar News: डीएमसी की फटकार के बाद सफाई सुधार में जुटे नगर परिषद के अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
After the DMC's reprimand, the municipal council officials are focused on improving cleanliness.
हांसी में नगर परिषद की ओर से करवाई गई सफाई। 
हांसी। जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) नीरज की सख्त फटकार के एक दिन बाद बुधवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने की दिशा में ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए। अधिकारियों की बैठक में सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए सचिव, एक्सईएन, चार जेई और दो तकनीकी विशेषज्ञों सहित कुल आठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

वहीं, सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और 20 टिप्पर छह महीने के लिए किराये पर लेने की योजना भी बनाई गई है। वार्ड-26 के चार कुतुब क्षेत्र में कचरे के बड़े-बड़े ढेरों को हटाया गया, जहां से तीन ट्रॉली में करीब 10 टन कचरा उठाया गया। इनमें जूतियां बनाने के बाद बचा अवशेष भी शामिल था। स्थानीय महिलाओं द्वारा झोपड़ियों के पास फैले कचरे की शिकायत पर डीएमसी ने खुद स्थल निरीक्षण किया था, जिसके बाद वहां से भी गंदगी हटवा दी गई।
विज्ञापन

कचरा उठान का पांच साल के लिए दिया जाएगा टेंडर
नगर परिषद पांच वर्षों के लिए एक एजेंसी को घरों से कचरा उठाने का कार्य सौंपने जा रही है। इसके लिए 15 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला जा रहा है, जिसकी प्रक्रिया में लगभग चार महीने लगेंगे। तब तक सफाई कार्य के लिए किराये पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और टिप्पर लिए जाएंगे। इसके लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर छह महीने में लगभग 18 लाख और टिप्परों पर करीब 31 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। ये वाहन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से किराए पर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ियों को हटाने का अल्टीमेटम
विश्वकर्मा चौक से लेकर जींद चुंगी रोड और चार कुतुब क्षेत्र में सड़कों पर कब्जा कर बैठे कबाड़ियों को नगर परिषद ने वीरवार तक का समय दिया है। तय समय में सामान न हटाने पर शुक्रवार से चालान काटने की चेतावनी दी गई है। खुले में कचरा फेंकने वालों पर भी शुक्रवार से चालान किए जाएंगे।
हिसार में हुई समीक्षा बैठक
हांसी की सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर डीएमसी ने हिसार कार्यालय में नगर परिषद ईओ डॉ. सुरेश चौहान और एक्सईएन विक्की कुमार के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए गए।

::::::::
बुधवार को कई जगहों से कचरे के ढेर हटाए हैं। सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए ट्रैक्टर और टिप्पर किराये पर लिए जाएंगे। साथ ही जांच के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। - डॉ. सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed