{"_id":"686eb47b006da09820012da7","slug":"after-taking-votes-bjp-is-removing-families-from-bpl-category-former-deputy-cm-dushyant-chautala-hisar-news-c-21-hsr1020-663781-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट लेने के बाद परिवारों को बीपीएल श्रेणी से हटा रही भाजपा : पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट लेने के बाद परिवारों को बीपीएल श्रेणी से हटा रही भाजपा : पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
हिसार में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला । स्रोत आयोजक
विज्ञापन
हिसार। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में बीपीएल कार्ड भाजपा का चुनावी एजेंडा था। चुनाव से पहले भाजपा ने वोट लेने के लिए एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवारों के नए बीपीएल कार्ड बनाए और वोट लेने के बाद अब इन परिवारों को बीपीएल श्रेणी से हटा दिया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास ऐसी कौन सी जादू की छड़ी है, जिससे आठ महीने में ही भाजपा ने बीपीएल में शामिल छह लाख 36 हजार गरीब परिवारों को अमीर बना दिया?
वे बुधवार को सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद हिसार में पत्रकारों से रूबरू थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बीपीएल परिवारों को मिलने वाले सरसों के तेल की कीमत में भी वृद्धि करके गरीब परिवारों को महंगाई का बड़ा झटका दिया है क्योंकि 40 रुपये में मिलने वाला दो लीटर तेल अब 100 रुपये में मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में गरीबी दूर करने की बजाय गरीब परिवारों को परेशान करने में लगी हुई है।
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार में जेजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने हलके अनुसार जेजेपी सदस्यता अभियान की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जाट एजुकेशन सोसाइटी हिसार के पूर्व प्रधान सतपाल पालू के निधन पर शोक जताने सेक्टर 15 स्थित उनके आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर अमित बूरा, अनिल बालकिया, मास्टर ताराचंद, डॉ. अजीत, तरुण गोयल, विपिन गोयल, राजेश झाझड़िया, राजेंद्र चुटानी, कृष्ण गंगवा, अनिल शर्मा पार्षद, अज्जू घणघस मौजूद रहे।