फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After raping the woman, the objectionable video was sent to the son-in-law

महिला से दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो दामाद के पास भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
After raping the woman, the objectionable video was sent to the son-in-law
हिसार। जिले के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने और उसकी आपत्तिजनक वीडियो उसके दामाद के पास भेजने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी की बहनों ने भी उसका साथ दिया है।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया था। जिसकी शिकायत उसने मंगाली चौकी में दी थी। आरोप है कि उसके बाद आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दी। आरोपी ने उसके नाबालिग बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सफाईकर्मी की आपत्तिजनक फोटो खींच किया दुष्कर्म
घरों में सफाई कर गुजारा करने वाली महिला ने सिविल लाइन थाना एरिया निवासी एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में दी है। पीड़िता ने बताया कि करीब ढाई वर्ष से वह आरोपी युवक के क्वार्टर में सफाई का कार्य करती थी। इसी बीच आरोपी ने दिन के समय उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली और उसे ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता ने बताया कि करीब एक महीना पहले उसने आरोपी के घर पर काम करना बंद कर दिया। 17 नवंबर को उसने आरोपी से मुलाकात कर उसकी आपत्तिजनक फोटो डिलीट करने को कहा। आरोप है कि आरोपी ने फोटो डिलीट करने से मना किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed