फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After putting in marathon race fiercely Jume Young, Hisar

मैराथन में दौड़ लगाने के बाद जमकर झूमे युवा

Sun, 13 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/हिसार,अमर उजाला
ब्यूरो/हिसार,अमर उजाला Updated Sun, 13 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
After putting in marathon race fiercely Jume Young, Hisar
मैराथन में दौड़ लगाने के बाद जमकर झूमे युवा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रदेश की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में शहर में हुई 50 किलोमीटर मैराथन में युवाओं ने जमकर दौड़ लगाई और संगीत कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। करीब 30 हजार से अधिक युवा इस मैराथन में शामिल हुए। हालांकि इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन पुलिस प्रशासन द्वारा आईजी ओपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई थी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हरियाणा में इससे बड़ी मैराथन आज तक नहीं देखी। यह हरियाणा की सबसे बड़ी मैराथन है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में युवाओं ने एक साथ भाग लिया है। मुख्यमंत्री ने ठीक 7 बजकर 18 मिनट पर मैराथन को हरी झंडी दिखा दी थी। सबसे कम 3 किलोमीटर की दौड़ में सबसे अधिक लोगों ने भाग लिया। दौड़ से पहले देशभक्ति के गानों ने युवाओं में जोश भर दिया। दौड़ लगाकर वापस आए युवाओं ने डीजे पर बज रहे गानों पर जमकर डांस किया। मैराथन में लड़कियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। वहीं मुख्यमंत्री अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचे। उनके काफिले के आगे चलते घोड़ों की टापों से वातावरण भी वीआईपी हो गया।
विज्ञापन


चांस मिला तो किया डांस
मैराथन के दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबने डांस किया। हट ज्या ताऊ पाछै नै गाने पर बच्चे, बुजुर्ग और युवा सब झूम उठे। मैराथन में आए कुछ बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें कई वर्षों के बाद इस तरह से मस्ती करने का मौका मिला है। इस दौरान हरियाणवी गानों पर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभक्ति के गानों ने भरा जोश
मैराथन में आए युवाओं में देशभक्ति के गानों ने जोश भर दिया। चक दे इंडिया, खून में तेरे मिट्टी, मिट्टी में तेरा खून.. रे सुल्तान, जय हो, सुनो गौर से दुनिया वालों आदि गानों पर युवाओं में देशभक्ति का जोश भर दिया। इस दौरान युवा खुद को नाचने से नहीं रोक सके और जम कर डांस किया।

हरियाणवी सितारों ने मचाई धूम
हरियाणा के स्टार कलाकार केडी-एमडी, महेंद्र झंडू, राजू पंजाबी, राममेहर महला सहित कई हरियाणवी कलाकारों ने मैराथन में पहुंचकर प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई की और अपनी लाइव परफॉर्मेंस दी। केडी-एमडी ने अपने नए आए हरियाणा नंबर वन गाने सहित तीन गानों पर लाइव परफॉर्मेंस दी। वहीं महेंद्र उर्फ झंडू ने भी एक हरियाणवी कविता सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया। हालांकि समय कम होने के कारण बाकी कलाकार अपनी परफोर्मेंस नहीं दे पाए।

सेल्फी क्रेज...
आईजी के साथ रहा सेल्फी का क्रेज
डांस के बाद लोगों के बीच आईजी का सबसे ज्यादा क्रेज रहा। हरियाणवी कलाकारों ने भी आईजी के साथ सेल्फी ली। छोटे बच्चे और लड़कियों ने आईजी का सुरक्षा घेरा तोड़ आईजी ओपी सिंह को सेल्फी के लिए कहा। आईजी ने इस पर मुस्कुराते हुए सेल्फी लेने की इजाजत दे दी। इसके बाद बच्चों ने आईजी के साथ सेल्फी पे सेल्फी ली। वहीं आईजी ओपी सिंह ने कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन वीडियो बनाई, जिससे कार्यक्रम इंटरनेट पर कहीं भी लाइव देखा जा सकता था।

मैडलों के साथ आए ओमी
मैराथन के ब्रांड एंबेसडर 70 वर्षीय ओमी पहलवान अपने अब तक जीते गए मैडलों के साथ आए। हर कोई उनसे उनके मैडल और स्पोर्ट्स करियर के बारे में जानना चाह रहा था। इसके साथ ही 70 वर्ष की उम्र में उनके स्वास्थ्य, ऊर्जा और जज्बे का जवाब नहीं था। वहीं कैंसर को मात देकर मैराथन में भाग लेने वाले करीब 50 वर्षीय सुभाष भी लोगों को सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देते रहे।

बिग स्क्रिन विद बिग डीजे साउंड
मैराथन कार्यक्रम के लिए तैयार मंच पर एक तरफ एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। जिस पर लाइव कार्यक्रम दिखाई दे रहा था। इसके साथ ही इस पर गानों की वीडियो भी चलाई गई। जिन पर युवा जमकर नाचे। वहीं डीजे साउंड भी हाई क्वालिटी की थी। लोग डीजे की भी तारीफ करते रहे। हालांकि केडी-एमडी की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान डीजे की बेस नहीं बन पाई।

कहीं तारीफ कहीं धौंस...
पुलिस ने नहीं माने आईजी के आई कार्ड
आईजी ओपी सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस की कार्यप्रणाली की हर जगह तारीफ हुई। लेकिन कुछ पुलिसकर्मी व अफसर अपनी धौंस जमाने से बाज नहीं आए। उन्होंने इस कदर अपनी दादागिरी चलाई कि आईजी ऑफिस द्वारा जारी आईकार्ड को ही नहीं माना। एक आईपीएस अफसर तो कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों से ही उलझ पड़े।


पानी पर विवाद, संगीत पर नहीं
बेशक हरियाणा और पंजाब के बीच पानी के मामले को खींचतान जारी है। रोडवेज की बसें भी पंजाब की सीमा में नहीं गई। लेकिन संगीत की कोई सीमा नहीं होती। हरियाणा स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित मैराथन के कार्यक्रम के हरियाणवी गानों से अधिक पंजाबी गाने बजे। और युवाओं ने जमकर डांस किया। अंत तक युवा पंजाबी गाने बजाने को लेकर चिल्लाते रहे एक और...एक और...एक और।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed