फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After going viral on social media, the airport authority made a DD for the bill of Rs 94.43 lakh

Hisar News: सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 94.43 लाख के बिल का डीडी बनवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
After going viral on social media, the airport authority made a DD for the bill of Rs 94.43 lakh
 एयरपोर्ट का बिल
हिसार। महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट पर करीब 94.43 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम(डीएचबीवीएन) के बड़े डिफाल्टरों की लिस्ट में एयरपोर्ट अथाॅरिटी का नाम सबसे ऊपर आ गया। डीएचबीवीएन ने इस बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी को ईमेल पर बिजली कनेक्शन काटने का नोटिस भेजा। मंगलवार को यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने बिजली बिल भरने के लिए डिमांड ड्राफ्ट तैयार कर दिया है। बुधवार को निगम को यह ड्राफ्ट सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट का बिजली बिल पिछले करीब 8 महीने से नहीं भरा गया। दिसंबर 2024 से अब तक का यह बिल 94 लाख 43 हजार रुपये पर पहुंच गया। डीएचबीवीएन के रिकॉर्ड में सबसे बड़े बकायेदारों की लिस्ट में एयरपोर्ट अथॉरिटी सबसे ऊपर है। डीएचबीवीएन की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी से बिल भरने के बारे में कई बार अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी को कई बार रिमांइडर भेजकर बिजली बिल भरने के लिए अनुरोध किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी ने कहा कि चंडीगढ़ से बिल भरा जाएगा। बाद में बोले कि अभी अप्रूवल नहीं मिली। एसडीओ ने बताया कि एयरपोर्ट का करीब 2000 किलोवाट का बिजली लोड है। एयरपोर्ट के लिए अलग से 33 केवी का बिजली घर बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी से लंबे समय से अनुरोध कर रहे थे। हमने कनेक्शन काटने का नोटिस भेजा था। मंगलवार को सोशल मीडिया में मामला वायरल होने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से हमें फोन आया कि बिल भरने के लिए डिमांड ड्राफ्ट तैयार कराया गया है। बुधवार को डीडी सौंपा जाएगा। एयरपोर्ट के बाद जनस्वास्थ्य विभाग पर 64 लाख रुपये का बिल पेंडिंग है।
- मुकेश रोहिल्ला, एसडीओ, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article