{"_id":"612401b98ebc3e79a449cf62","slug":"after-doing-22-x-rays-then-the-machine-broke-down-hisar-news-hsr6096997195","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 एक्सरे करने के बाद, फिर खराब हुई मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 एक्सरे करने के बाद, फिर खराब हुई मशीन
विज्ञापन
टीबी अस्पताल में रखी एक्स-रे मशीन, जो खराब है। संवाद
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। करीब 15 दिन खराब रही टीबी अस्पताल की एक्सरे मशीन को सोमवार चालू किया गया। 22 एक्स-रे करने के बाद मशीन फिर से खराब हो गई। मशीन से एक्सरे होना बंद हो गए। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई। टीबी अस्पताल में पिछले कई दिनों खराब मशीन को रविवार को ही इंजीनियर ने ठीक किया था।
100 से अधिक आ रहे मरीज जांच कराने
अस्पताल में हर रोज 100 से अधिक मरीज टीबी की जांच करवाने के लिए आते हैं। शुरुआत में मरीज में टीबी की पहचान करने के लिए एक्सरे व सीबी नॉट जांच करवाई जाती है। आलम यह है कि ये दोनों ही सुविधाएं बंद हैं। इससे मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए जिला अस्पताल में आना पड़ता है। इससे सामान्य मरीजों में संक्रमण फैलने की आशंका है।
जिला अस्पताल से मांगी पोर्टेबल मशीन
टीबी अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल से पोर्टेबल एक्सरे मशीन मांगी है। अस्पताल में यह मशीन निक्कू वार्ड में रखी है। इस पर पहले बाल रोग विभाग ने एतराज जताया, क्योंकि उनको बच्चों के एक्सरे करवाने के लिए पोर्टेबल मशीन की आवश्यकता होती है। अब दो या तीन दिन के लिए मशीन देनेे को कहा है। अस्पताल प्रबंधन लगातार प्रयास में लगा है, ताकि मशीन ठीक होने तक मरीजों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
पोर्टेबल मशीन लगेगी
कुछ समय के लिए जिला नागरिक अस्पताल के निक्कू वार्ड में रखी एक्सरे की पोर्टेबल मशीन यहां लाई जाएगी, ताकि मरीजों को मशीन ठीक होने तक सुविधा मिल सके।
-डॉ. कुलदीप डाबला, कार्यकारी डिप्टी सीएमओ, जिला क्षय रोग अधिकारी।