{"_id":"6a25afd206e67b1f1a08ba63","slug":"after-all-branches-of-balsamand-even-in-dhansu-minor-dead-chickens-were-found-video-goes-viral-hisar-news-c-21-hsr1005-886485-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बालसमंद सब ब्रांच के बाद धान्सू माइनर में भी पहुंचे मृत मुर्गे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बालसमंद सब ब्रांच के बाद धान्सू माइनर में भी पहुंचे मृत मुर्गे, वीडियो वायरल
Sun, 07 Jun 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
घिराय। बालसमंद सब ब्रांच में मृत मुर्गों से भरे कट्टे मिलने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार शाम धान्सू माइनर में भी मृत मुर्गे पहुंचने की सूचना सामने आई। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। मृत मुर्गों के माइनर तक पहुंचने से क्षेत्र के ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण कुलदीप खिलेरी ने वीडियो बनाकर बताया कि माइनर में मृत मुर्गे दिखाई देने के बाद लोगों में रोष है। उनका कहना है कि एक दिन पहले ही बालसमंद सब ब्रांच में मृत मुर्गे फेंके जाने का मामला सामने आया था जिसके बाद सिंचाई विभाग ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बावजूद मृत मुर्गों का धान्सू माइनर तक पहुंचना स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि नहरों और माइनरों का पानी खेती के साथ-साथ अन्य जरूरतों के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। ऐसे में जलधाराओं में मृत मुर्गों और पोल्ट्री अपशिष्ट का बहकर पहुंचना जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। लोगों ने आशंका जताई कि समय रहते इन्हें नहीं हटाया गया तो पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
कुलदीप खिलेरी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन, सिंचाई विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग से मामले की गंभीरता से जांच कराने, जलधाराओं की सफाई करवाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को घिराय-सुलखनी रोड स्थित बालसमंद सब ब्रांच में मृत मुर्गों से भरे कट्टों का वीडियो वायरल होने के बाद सिंचाई विभाग ने जांच के आदेश जारी किए थे। अब मृत मुर्गों के धान्सू माइनर तक पहुंचने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है और ग्रामीणों में पानी की स्वच्छता को लेकर चिंता और बढ़ गई है।