{"_id":"590394d54f1c1b0b71c0fd99","slug":"after-658-days-finally-know-why-kattapa-kill-bahubali","type":"story","status":"publish","title_hn":"658 दिन बाद आखिर पता लग ही गया कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
658 दिन बाद आखिर पता लग ही गया कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा
amarujala/Hisar
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड के तीनों दिन छुट्टी होने के चलते बाहुबली पार्ट टू को लेकर सभी मल्टीप्लेक्स में अगले तीन दिन तक के अधिकतर शो हाउस फुल हो चुके हैं। इनमें 70 प्रतिशत लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग करा ली है। ऐसे में खाली हाथ लौटने से बचने के लिए पहले जानकारी लेकर ही जाएं।
लंबे समय से इंतजार कर रहे दर्शकों ने वीकेंड की छुट्टी का फायदा लेते हुए बाहुबली पार्ट टू देखने के लिए पहुंचे। फिल्म के लिए दो से तीन दिन पहले ही बुकिंग शुरू हो गई थी। शुक्रवार को शहर के थियेटर और मल्टीप्लेक्स हाउसफुल नजर आए। बाहुबली-2 का बुखार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। सुबह होते ही अपने परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ थिएटर में फिल्म देखने को लेकर पहुंच गए। फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह के साथ अपने सवाल का जवाब भी जानने के लिए आए हुए थे कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। फिल्म रिलीज होने से पहले ही लोगों ने टिकटें बुक करवानी शुरू कर दी थीं। यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसे देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता देखा गया। लोगों को अपने सवाल का जवाब जानने के लिए 1 साल 293 दिन इंतजार करता पड़ा। इस सवाल का जवाब मिलने के बाद लोग खुश नजर आए। ऐसी दीवानगी देखी गई कि कुछ लोगों ने कटप्पा की भांति अपने बाल कटवाकर और कान में बाली पहनकर आए हुए थे।
एमजी क्लब
एमजी क्लब के प्रशासक गगन कुमार ने बताया कि अगले तीन दिन के लिए सभी शो हाउस फुल हैं। ऑनलाइन टिकट जांच बुकिंग की जांच कर सकते हैं। सिनेमा के हेल्पलाइन नंबर 8295906205 से जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
सन सिटी
सन सिटी के मैनेजर सुनील गोयल ने बताया कि रविवार रात तक के सभी शो हाउस फुल हैं। लंबे समय बाद ऐसी फिल्म आई, जिसमें लगातार तीन दिन सभी शो एडवांस में हाउसफुल हैं। सोमवार से टिकट उपलब्ध हो सकेंगी।
इलाइट सिनेमा
इलाइट सिनेमा के मालिक यतिन काजला ने बताया कि फिल्म का रिस्पांस अच्छा है। दर्शक उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। एडवांस बुकिंग के लिए भी काफी कॉल आई हैं। शनिवार के बाद फिल्म के बारे में सही रिपोर्ट आएगी।