{"_id":"6a6a535063aa4772c70c16b1","slug":"afghan-students-trust-gjus-online-courses-cdoe-receives-2417-applications-hisar-news-c-21-hsr1005-919890-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को अफगान विद्यार्थियों का भरोसा, सीडीओई को मिले 2,417 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को अफगान विद्यार्थियों का भरोसा, सीडीओई को मिले 2,417 आवेदन
Thu, 30 Jul 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) के ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यक्रमों के प्रति अफगान विद्यार्थियों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय को विभिन्न ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के 2,417 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने जीजेयू को 213 छात्रवृत्तियां आवंटित की हैं जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 41 थी।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल नौकरी हासिल करना पर्याप्त नहीं है। कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए उच्च शिक्षा और नई योग्यताएं जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सीडीओई के ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प हैं जो नौकरी या अन्य कार्यों के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाना चाहते हैं। विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण, तकनीक आधारित और किफायती उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
सीडीओई के निदेशक प्रो. खुजान सिंह ने बताया कि भारत सरकार का विदेश मंत्रालय भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के माध्यम से प्रतिवर्ष अफगान नागरिकों को एक हजार छात्रवृत्तियां प्रदान करता है। इसके लिए आईसीसीआर देश के नौ सरकारी विश्वविद्यालयों, जिनमें जीजेयू भी शामिल है के माध्यम से आवेदन आमंत्रित करता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की बेहतर शैक्षणिक प्रतिष्ठा और ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली के प्रति बढ़ते विश्वास के कारण वर्ष 2025-26 में जीजेयू को 213 छात्रवृत्तियां आवंटित हुई हैं जबकि वर्ष 2024-25 में यह संख्या 41 थी।
इस वर्ष ऑनलाइन एमबीए के लिए 1,434, एमसीए के लिए 406, एमकॉम के लिए 141 और बीकॉम के लिए 436 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सीडीओई में प्रवेश, अध्ययन सामग्री, रिकॉर्डेड वीडियो व्याख्यान, ऑनलाइन कक्षाएं और परीक्षा सहित पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित होती है। विश्वविद्यालय की लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) को आईसीसीआर से मंजूरी मिल चुकी है जिससे अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को सुगम और विश्वसनीय अध्ययन सुविधा मिल रही है।