फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Admitted to the hospital for bleeding after taking the MTP kit for abortion.

Hisar News: गर्भपात के लिए एमटीपी किट ली रक्तस्राव होने पर अस्पताल में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Admitted to the hospital for bleeding after taking the MTP kit for abortion.
हिसार। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को अग्रोहा के आदमपुर रोड स्थित गुरु जंभेश्वर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध तरीके से गर्भपात के बाद अस्पताल में पहुंची महिला से पूछताछ की। अस्पताल में महिला चिकित्सक सरिता बिश्नोई के बयान भी दर्ज किए। गर्भपात कराने वाली महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे गर्भपात के लिए एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी) किट दी थी। रक्तस्राव होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

पीएनडीटी की नोडल ऑफिसर डॉ. अनामिका बिश्नोई के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक महिला अंजू को एमटीपी किट खाने के बाद रक्तस्राव होने पर अग्रोहा के जीजेएमएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महिला अंजू से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पति सुरेश ने उसे किट दी थी। सुरेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने यह किट अपने दोस्त बांडाहेड़ी निवासी जगदीश से ली थी। जगदीश ने सुरेश को यह किट एक हजार रुपये में बेची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश से पूछा तो उसने बताया कि उसने अपने मामा के लड़के से यह किट मंगवाई थी। अंजू ने पहले दिन दो गोली खाई, दूसरे दिन दो गोली खाई। एक गोली शौचालय में फेंक दी। जगदीश व उसके मामा का लड़का मरीज को असुरक्षित तरीके से गर्भपात की गोलियां खिलाकर उसकी जान खतरे में डालने के अपराध में शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर डाॅ. सरीता बिश्नोई और दो गवाहों के बयान लिए। आदमपुर थाना की महिला एएसआई सुनीता ने बताया कि बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed