फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Admissions started in distance and online education center

Hisar News: दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में दाखिले शुरू

Tue, 29 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 29 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Admissions started in distance and online education center

विज्ञापन
हांसी। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर) में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। फिलहाल ऑफलाइन आवेदन जारी है।

काॅलेज में मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम), मास्टर ऑफ आर्टस (इंग्लिश), बेचलर ऑफ आर्ट्स (बीए), बेचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम), डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशंस, डिप्लोमा इन डाटा साइंस, डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी, डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स, डिप्लोमा इन सप्लाई चेन एनालिटिक्स, डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मार्केट व डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस कोर्स की मंजूरी मिली है। इन कोर्स की ऑनलाइन पढ़ाई होगी।
विज्ञापन


गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की निरीक्षण समिति ने जुलाई महीने के शुरुआत में महाविद्यालय का दौरा किया था। एक सप्ताह पूर्व इस केंद्र को मंजूरी दी गई थी। महाविद्यालय में केंद्र खुलने से विद्यार्थी मोबाइल के माध्यम से इन ऑनलाइन कक्षाओं में घर बैठे ही जुड़ सकेंगे। ऐसे में जो युवा पढ़ाई के साथ-साथ काम करना चाहते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी जो महाविद्यालय में आकर पढ़ाई नहीं कर सकते, उन्हें उपमंडल में ही दूरस्थ शिक्षा लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी महाविद्यालय में आकर अपने मनपसंद कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। - डॉ़ सविता मलिक, कोऑर्डिनेटर, एसडी महिला महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed