{"_id":"6a456e34fa2d570c9b0c62a4","slug":"admissions-for-the-bmrit-course-at-gju-have-begun-apply-by-july-10-hisar-news-c-21-hsr1020-901876-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में बीएमआरआईटी कोर्स के दाखिले शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में बीएमआरआईटी कोर्स के दाखिले शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी (बीएमआरआईटी) पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य परिषद (एनसीएएचपी) के नवीनतम दिशानिर्देशों के तहत संचालित यह कोर्स चिकित्सा क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए रोजगार की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध कराता है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था काफी हद तक डायग्नोस्टिक तकनीकों पर आधारित है। ऐसे में इस कोर्स के बाद रोजगार की संभावनाएं अत्यधिक हैं। पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक तकनीकों एवं उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। यह कोर्स एनसीएएचपी के दिशानिर्देशों के अनुरूप संचालित है, जिससे विद्यार्थियों को विदेशों में भी बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। डिग्रीधारकों को खाड़ी देशों, यूके, यूएसए और कनाडा जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय पंजीकरण और आकर्षक वेतनमान पर रोजगार मिलने की संभावनाएं रहती हैं।
कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा कि मेडिकल रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थी आगे चलकर एमएससी और पीएचडी कर विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा चिकित्सा संस्थानों में प्रोफेसर और शोधार्थी के रूप में भी अपना करियर बना सकते हैं।
विज्ञापन
एलाइड हेल्थ साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओम प्रकाश सांगवान ने बताया कि कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थी रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजिस्ट, एमआरआई/सीटी स्कैन विशेषज्ञ, अल्ट्रासाउंड असिस्टेंट, कैथ लैब तकनीशियन और मेडिकल इमेजिंग विशेषज्ञ के रूप में कार्य कर सकते हैं। देश के प्रतिष्ठित सरकारी चिकित्सा संस्थानों के साथ-साथ कॉर्पोरेट अस्पतालों में भी इन पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ रही है।
मेरिट सूची 24 जुलाई को
विभाग की प्रभारी डॉ. अंजु गुप्ता ने बताया कि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान (पीसीबी) विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कोर्स में कुल 40 सीटें उपलब्ध हैं और दाखिले शैक्षणिक मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 वर्ष निर्धारित की गई है। संभावित मेरिट सूची 24 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। प्रथम फिजिकल काउंसिलिंग 28 जुलाई, दूसरी 30 जुलाई तथा तीसरी फिजिकल काउंसिलिंग 5 अगस्त को आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जीजेयू वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।