{"_id":"66aeb99fe7dfb0f5c800ddb7","slug":"admission-to-phd-hisar-news-c-21-hsr1020-435158-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पीएचडी में दाखिले के लिए 19 तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पीएचडी में दाखिले के लिए 19 तक करें ऑनलाइन आवेदन
Sun, 04 Aug 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में पीएचडी में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पीएचडी के लिए यूजीसी नेट, यूजीसी सीएसआईआर, नेट, डीबीटी, डीएसटी, आईसीएमआर, एएसआरबी, एचएससीएसटी, गेट, जी पैट व जेआरएफ क्लियर करने वाले उम्मीदवार ही दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर 5 अगस्त से आवेदन भरे जाएंगे जोकि 19 अगस्त तक चलेंगे। इसको लेकर विवि ने वेबसाइट पर भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पीएचडी फुल टाइम प्रोग्राम। गौरतलब है कि विवि फुल टाइम और पार्ट टाइम पीएचडी प्रोग्राम करवाती है। फुल टाइम पीएचडी के लिए विवि के विभिन्न विभागों में पीएचडी की सीटें खाली हैं।
जीजेयू में रिक्त व बढ़ी हुई सीटों पर चौथी काउंसिलिंग 7 को
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सेज में रिक्त/बढ़ी हुई सीटों पर दाखिलों के लिए चौथी काउंसिलिंग 7 अगस्त को होगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि विद्यार्थियों के दाखिलों के प्रति रुझान को देखते हुए इंटेग्रेटिड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च)-एमएससी कंप्यूटर साइंस (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड डाटा साइंस) कोर्स में 20 और इंटेग्रेटिड बीकॉम-एमकॉम कोर्स में पांच सीटें बढ़ाई गई हैं। विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सेज में रिक्त व बढ़ी हुई सीटों पर काउंसिलिंग संबंधित विभागों में 7 अगस्त को सुबह 10 बजे होगी। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने विश्वविद्यालय के कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन किया हुआ है, वे इन सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग में दाखिला फीस व शैक्षणिक योग्यता के मूल दस्तावेजों के साथ भाग ले सकते हैं। सीटों की संख्या विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjust.ac.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।