फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Admission started for B.Ed two year and four year course

Hisar News: बीएड दो वर्षीय व चार वर्षीय कोर्स के लिए दाखिले शुरू

Fri, 18 Aug 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 18 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Admission started for B.Ed two year and four year course
हिसार। जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि स्कूली स्तर के शिक्षक की गुणवत्ता किसी भी राष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था को उच्च स्तर प्रदान करने के लिए आवश्यक है। शिक्षा महाविद्यालयों में ढांचागत व्यवस्था प्राप्त व नियमानुसार होनी चाहिए। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई वीरवार को शिक्षा महाविद्यालयों में बीएड दो वर्षीय तथा बीए बीएड चार वर्षीय कोर्सेज 2023-24 के लिए दाखिला प्रक्रिया का आरंभ किया। कुलपति ने दाखिला संबंधी विवरणिका जारी की। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी होगी। बीएड दो वर्षीय व बीए बीएड 4 वर्षीय कोर्सेज के नियमित कार्यक्रम के लिए 31 अगस्त तक विवि की वेबसाइट www.gjust.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। वहीं एक सितंबर को आवेदकों का संभावित स्कोर वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस संबंध में यदि आवेदन फार्म में सुधार की आवश्यकता हो तो इसके लिए अभ्यर्थी 2 और 3 सितंबर को अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। 5 सितंबर को अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


- बीएड कोर्सेज की पहली काउंसिलिंग 7 सितंबर को होगी।
- 8 सितंबर से 11 सितंबर शाम 4 बजे तक आवेदक को संबंधित महाविद्यालय में अपने मूल दस्तावेज जमा करवाकर फीस जमा करवानी होगी।
- दूसरी काउंसलिंग 15 सितंबर को होगी।
- 16 सितंबर से 18 सितंबर तक शाम 4 बजे तक आवेदक को संबंधित महाविद्यालय में अपने मूल दस्तावेज जमा करवाकर फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed