{"_id":"685c3cdbfdeac6405803b698","slug":"admission-process-for-bsc-bed-and-ba-bed-courses-starts-at-gju-last-date-for-registration-is-14th-july-hisar-news-c-21-hsr1020-654290-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में बीएससी-बीएड व बीए-बीएड कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू, पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 जुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में बीएससी-बीएड व बीए-बीएड कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू, पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 जुलाई
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के अंतर्गत बीएससी-बीएड व बीए-बीएड कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 14 जुलाई तक विद्यार्थी आवेदन के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि आईटीईपी के अंतर्गत बीएससी-बीएड और बीए-बीएड दोनों ही कोर्सों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। शिक्षा संकाय की अधिष्ठाता प्रो. वंदना पूनिया ने बताया कि इन कोर्स में दाखिला नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से संचालित नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) के आधार पर किया जाएगा। दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। दाखिलों के लिए संभावित मेरिट लिस्ट 16 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
पहली काउंसिलिंग 18 जुलाई, दूसरी काउंसिलिंग 22 जुलाई और तीसरी काउंसिलिंग 24 जुलाई को होगी। ओपन काउंसिलिंग 29 जुलाई को होगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार www.gjust.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।