{"_id":"695ea7ce29a92c225f0ef8ce","slug":"administration-on-alert-for-cjis-arrival-in-narnaund-preparations-reviewed-hisar-news-c-21-hsr1020-786132-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नारनौंद में सीजेआई के आगमन के लिए प्रशासन अलर्ट, तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नारनौंद में सीजेआई के आगमन के लिए प्रशासन अलर्ट, तैयारियों का लिया जायजा
Thu, 08 Jan 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए जज अलका मलिक व उपायुक्त महेंद्र पाल। स्रोत आयोज
विज्ञापन
नारनौंद। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के हांसी, नारनौंद और उनके पैतृक गांव पेटवाड़ दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक और उपायुक्त महेंद्र पाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर नारनौंद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, रूट प्लान, सुरक्षा, वाहन पार्किंग, मंच व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पौधरोपण स्थल, पेयजल और बिजली आपूर्ति की स्थिति का गहन जायजा लिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि कार्यक्रम निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि आमजन और अधिवक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश का दौरा नारनौंद के लिए ऐतिहासिक महत्व का है, और इस लिहाज से तैयारियां उच्चतम मानकों पर होनी चाहिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति की भी समीक्षा की और सभी कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने भरोसा जताया है कि नारनौंद में सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने नारनौंद क्षेत्र का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर सुरक्षा कड़े इंतजाम किए जाएंगे। रूट पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और कार्यक्रम स्थलों पर निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी पहले ही निर्धारित कर दी गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। इस दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनदीप मित्तल, उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आशुतोष, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, हांसी के एसडीएम राजेश खोथ, बार एसोसिएशन नारनौंद के प्रधान ज्ञानप्रकाश लोहान, हांसी के प्रधान पवन रापड़िया माैजूद रहे।