{"_id":"69de7c769e8c66052d038382","slug":"additional-municipal-commissioner-said-with-the-help-of-ward-committees-we-will-make-hisar-clean-and-free-of-waste-hisar-news-c-21-hsr1020-850219-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अतिरिक्त निगम आयुक्त बोले-वार्ड समितियों के सहयोग से हिसार को स्वच्छ और कचरा-मुक्त बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अतिरिक्त निगम आयुक्त बोले-वार्ड समितियों के सहयोग से हिसार को स्वच्छ और कचरा-मुक्त बनाएंगे
विज्ञापन
हिसार में आयोजित बैठक में मौजूद एडीसी, पार्षद व अन्य।
हिसार। अतिरिक्त निगम आयुक्त वीरेंद्र सहारण ने कहा कि वार्ड समितियां नगर निगम की योजनाओं, बजट और सेवाओं पर सुझाव देने के साथ-साथ कचरा प्रबंधन, जन-जागरूकता और स्थानीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इनके सहयोग से प्रत्येक वार्ड में नियमित कचरा उठान और कचरे के पृथक्करण को सुनिश्चित कर शहर को स्वच्छ व कचरा-मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
वे मंगलवार को नगर निगम के मुख्य सभागार में वार्ड समितियों के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पार्षदों और अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर की वार्ड समितियों के सदस्यों को 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। इस दौरान गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के मुख्य सभागार में समिति सदस्य उपस्थित रहेंगे।
वीरेंद्र सहारण ने बताया कि वार्ड समितियां हरियाणा नगरपालिका नागरिक सहभागिता अधिनियम-2008 के तहत गठित स्थानीय इकाइयां हैं, जो नागरिकों और नगरपालिका के बीच समन्वय का सशक्त माध्यम बनकर वार्ड स्तर की समस्याओं की पहचान, सेवाओं की निगरानी और सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि वार्ड समितियों का उद्देश्य नागरिक भागीदारी बढ़ाना, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि हिसार प्रदेश का पहला नगर निगम है जहां सभी वार्डों में वार्ड समितियों का गठन पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि मजबूत वार्ड स्तरीय निगरानी के बिना शहर स्तरीय योजनाओं की सफलता संभव नहीं है।
इस माैके पर पार्षद सरोज जैन, पार्षद मोहित सिंघल, पार्षद ज्योति वर्मा, पार्षद हरिसिंह सैनी, पार्षद भीम महाजन, पार्षद मनोहर लाल, पार्षद रवि सैनी, पार्षद शीला देवी, पार्षद साक्षी शर्मा, पार्षद नरेश ग्रेवाल, पार्षद जगमोहन मित्तल समेत पार्षद प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।