फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Addiction hollows out the society: DSP

नशा समाज को करता है खोखला : डीएसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Addiction hollows out the society: DSP
ग्रामीणों को नशे, साइबर व ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करते डीएसपी। 
नारनौंद। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत डीएसपी नारनौंद राज सिंह ने गांव नाड़ा, कोथ कलां व कोथ खुर्द का दौरा कर ग्रामीणों को नशे, साइबर क्राइम व ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया। गांव पहुंचने पर सरपंच और ग्रामीणों ने डीएसपी राज सिंह नारनौंद का स्वागत किया। डीएसपी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीएसपी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमें ट्रैफिक नियमों का पालन भी करना होगा। उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। स्वयं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर नागरिक साइबर ठगी से बच सकते हैं। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इस तरह नागरिकों को ठगी से बचाने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल तैयार किया गया है, जिसका एक हेल्प लाइन नंबर 1930 भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई हैं और सभी चाहते है कि हमारा राज्य हरियाणा नशे से मुक्त हो। नशा समाज को खोखला कर रहा है। हम सब की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करे। पुलिस नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनका इलाज भी करवा रही है। गांव में किसी भी नागरिक को नशा तस्करी के बारे ने सूचना मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल में सूचित करे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed