{"_id":"57a8d65d4f1c1bb661ee4c4e","slug":"adc-office-hisar-agriculture-innsurence-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बीमा के विरोध से डर लघु सचिवालय के गेट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बीमा के विरोध से डर लघु सचिवालय के गेट बंद
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो के पिछली बार के लघु सचिवालय में एडीसी कार्यालय तक प्रदर्शन करने पहुंचने के बाद इस बार दिग्विजय चौटाला के प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विरोध में हिसार आने की जानकारी के बाद लघु सचिवालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।। प्रदर्शनकारियों के क्रांतिमान पार्क से चलते ही लघु सचिवालय के गेट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले इनसो के प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन लेने नहीं आने पर दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में इनसो कार्यकर्ता एडीसी कार्यालय के बाहर पहुंच गए थे। इसके बाद एडीसी को खुद मुख्य गेट पर आकर माफी मांगते हुए ज्ञापन लेना पड़ा था। प्रशासन की इस फजीहत के बाद सोमवार को इनेलो के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पहले ही सतर्क नजर आया। प्रदर्शन की अगुवाई इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्जिवय चौटाला को करनी थी। यह जानकारी मिलने के बाद लघु सचिवालय पर भारी पुलिस बल, वज्र वाहन से लेकर आंसू गैस गोले लैस कर्मी तैनात किए गए। डीएसपी भगवान दास ने पुलिस कर्मचारियों के साथ वहां पर मोर्चा संभाल लिया था। लघु सचिवालय मेन गेट पर बेरिकेड्स लगाए गए थे। सीटीएम प्रदर्शनकारियों से पहुंचने से पहले ही लघु सचिवालय गेट पर पहुंचकर उनके आने का इंतजार कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों के क्रांतिमान पार्क से लघु सचिवालय की ओर रवाना होते ही पुलिस ने लघु सचिवालय के मेन गेट बंद दिया।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष की अगुवाई में पहुंचे विधायक
इनेलो जिलाध्यक्ष राजेंद्र लितानी के नेतृत्व में विधायक रणबीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल भी साथ में थे। जिलाध्यक्ष राजेंद्र लितानी ने कहा सरकार जबरदस्ती किसानों पर फसल बीमा योजना थोप कर उनकी जेबों पर डाका डाल रही है। चुनावी वायदे के मुताबिक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करे। कर्जा लिए हुए किसानों के खातों से बीमा प्रीमियम की राशी बिना उनकी सहमति से काटी जा रही है। सरकार बीमा प्रीमियम की राशि सरकार अपने कोष से अदा करे। गांव को इकाई न मानकर हर खेत को इकाई माने। नुकसान का जायजा ड्रोन के माध्यम से न करवाकर राजस्व अधिकारियों से कराए। इस मौके पर महिला नेत्री शीला भ्याण, राष्ट्रीय सचिव चत्तर सिंह, राजेश गोदारा, रमेश गोदारा,राज सिंह मोर, सजन लावट, सतबीर सिसाय, युवा जिला अध्यक्ष अमित बूरा, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, धर्मबीर सिहाग, हरफूल खान भाटी, तरुण जैन, जिला पार्षद सरोज बामल, राजेंद्र चुटानी सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
तीन बार बदला समय
इनेलो कार्यकर्ताओं को क्रांतिमान पार्क से सुबह साढे़ दस बजे रवाना होना था। इनेलो ने पहले इसे बढ़ाकर 11, फिर साढे़ 11 फिर 12 बजे किया। इनेलो नेताओं को पता लगा था कि 12 बजे से पहले लघु सचिवालय में कोई अधिकारी नहीं मिलेगा। इस कारण बार बार समय बढ़ाया गया।
नहीं आए दिग्विजय चौटाला
फसल बीमा योजना के तहत इनेलो की ओर से प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम थे, जिसमें हिसार व भिवानी जिले के प्रदर्शन की अगुवाई का जिम्मा दिग्विजय चौटाला को सौंपा गया था। कुछ कारणों के चलते दिग्विजय चौटाला नहीं आ सके। जिसके बाद जिला अध्यक्ष राजेंद्र लितानी ने प्रदर्शन की अगुवाई की।