फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ADC inspected the schools and checked the arrangements.

Hisar News: एडीसी ने सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
ADC inspected the schools and checked the arrangements.
सातरोड राजकीय स्कूल में मिड डे मिल की जांच करते अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल।
हिसार। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) शालिनी चेतल ने बुधवार को जिले के राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, मिड-डे मील तथा अन्य आवश्यकताओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि मिड-डे मील की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बारिश के मौसम में भोजन जल्दी खराब होने की संभावना रहती है इसलिए भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


सातरोड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान एडीसी ने कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, मिड-डे मील और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। बच्चों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए और ऐसा वातावरण तैयार किया जाए जिससे विद्यार्थी शिक्षा के साथ खेल, सांस्कृतिक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग ले सकें।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed