फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Adampur has four by-elections in 24 years, highest turnout for the second time

आदमपुर में 24 साल में चार उपचुनाव, दूसरी बार सबसे ज्यादा मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Adampur has four by-elections in 24 years, highest turnout for the second time
अमित भारद्वाज
विज्ञापन

हिसार। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शामिल आदमपुर सीट को लेकर वीरवार को चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके साथ ही 24 साल में चौथी बार हलके के मतदाताओं ने उपचुनाव को लेकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान 76.51 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इस तरह से हलके में हुए उपचुनाव में दूसरी बार सबसे ज्यादा मतदान हुआ। वर्ष 2008 में हुए उपचुनाव में रिकॉर्ड 83.76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे।
बता दें कि आदमपुर सीट के लिए पहली बार वर्ष 1967 में चुनाव हुआ। इसके बाद से अब तक यहां के मतदाता चार बार उपचुनाव का सामना कर चुके हैं। इस पर पहला उपचुनाव वर्ष 1998 में हुआ। इसके बाद वर्ष 2008, 2011 व 2022 में उपचुनाव करवाया गया।
विज्ञापन

वर्ष दर वर्ष यूं पड़े वोट
वर्ष मतदान प्रतिशत में प्रत्याशी चुनाव
1967 74.34 08
1968 71.63 04
1972 79.18 03
1977 72.21 07
1982 77.89 08
1987 77.17 09
1991 72.74 18
1996 79.66 30
1998 76.02 23 उपचुनाव
2000 73.98 15
2005 79.05 10
2008 83.76 41 उपचुनाव
2009 81.17 10
2011 75.69 19 उपचुनाव
2014 78.21 14
2019 75.72 16
2022 76.51 22 उपचुनाव
किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशियों की संख्या के लिहाज से रहा तीसरा नंबर
अगर उपचुनाव के दौरान अपनी किस्मत अजमाने वाले प्रत्याशियों के आंकड़े की बात करें तो इस बार मैदान में 22 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि वर्ष 2008 में 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जो उपचुनाव के साथ-साथ सामान्य चुनाव का भी सबसे बड़ा आंकड़ा है। वर्ष 1998 में 23 उम्मीदवारों व 2011 में 19 ने चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के 56 साल के इतिहास में हलके में 17 बार हुए चुनाव
1 नवंबर को प्रदेश के गठन के 56 वर्ष पूरे हो गए। इन 56 वर्षों में आदमपुर हलके के लोगों ने विधायक के चुनाव के लिए 17 बार मतदान किया। इनमें सामान्य चुनाव व उपचुनाव दोनों शामिल हैं। वैसे तो चुनाव हर पांच साल में एक बार होते हैं। मगर अगर हलके का औसत निकाला जाए तो हलका वासियों ने हर सवा तीन साल बाद चुनाव का सामना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed