फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Adampur by-election: 76.51 percent polling, counting on 6th

आदमपुर उपचुनाव : 76.51 फीसदी मतदान, मतगणना 6 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Adampur by-election: 76.51 percent polling, counting on 6th
आदमपुर के गांव सीसवाल में लगी महिला मतदाताओं की लाइन - फोटो : Hisar
आदमपुर/हिसार। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के चौथे उपचुनाव में मतदाताओं ने अपना फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है। चुनावी मैदान में 22 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं, लेकिन सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई और कांग्रेस प्रत्याशी जेपी के बीच देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को कुल 180 मतदान केंद्रों पर 171754 में से 131401 मतदाताओं ने मतदान किया। उपचुनाव में 76.51 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद ईवीएम को हिसार के महाबीर स्टेडियम में बनाए स्ट्रांग रूम में जमा करवा दिया गया है। 6 नवंबर को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

आदमपुर उपचुनाव के लिए वीरवार सुबह 7 से शाम छह बजे के बाद तक मतदान हुआ। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। सुबह 7 बजे से ही पहले ही मतदाता अपने वोट का प्रयोग करने के लिए बूथों पर पहुंच गए थे। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के 53 गांवों, ढाणियों, नगर पालिका, शहरी हिस्से के केंद्रों के मतदाताओं के लिए 180 बूथ बनाए गए थे। मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए 2500 पुलिस कर्मी, केंद्रीय रिजर्व बलों के जवानों को तैनात किया गया। आईजी राकेश आर्य, एसपी लोकेंद्र सिंह के अलावा 8 डीएसपी क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 1968 से 2019 तक हुए 70 से 81 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में यहां 75.72 प्रतिशत मतदान था। वहीं, सबसे ज्यादा 81 फीसदी वोटिंग वर्ष 2009 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भव्य के लिए गढ़ बचाना चुनौती
आदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के सामने चौधरी भजनलाल की विरासत को बचाने की चुनौती है। आदमपुर सीट पर पिछले 51 साल से भजनलाल परिवार के सदस्य ही जीत रहे हैं।
हुड्डा पिता-पुत्र की परीक्षा
कांग्रेस में यह चुनाव जयप्रकाश जेपी से ज्यादा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए परीक्षा है। हुड्डा को पूरी पावर मिलने के बाद यह पहला चुनाव है। कांग्रेस के अधिकतर दिग्गज प्रचार से दूर रहे।
आप के लिए सम्मानजनक वोट जरूरी
आम आदमी पार्टी के सामने सम्मानजनक वोट के साथ तीसरा नंबर हासिल करने की चुनौती है। अगर पार्टी प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे तो 2024 विधानसभा में मजबूती से लड़ने की शक्ति मिलेगी।
चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों के दावे
आदमपुर हमारा घर है, यहां से हमारी जीत निश्चित है क्योंकि मतदाता हमारे परिवार के सदस्य हैं। आदमपुर हलके का हर मतदाता नेता है। हर मतदाता चौ. भजनलाल है। 6 नवंबर को आदमपुर की सीट भाजपा की झोली में जाएगी। - भव्य बिश्नोई, भाजपा प्रत्याशी
आदमपुर हलके की जनता इस बार बदलाव के मूड में है। मतदान के कुछ घंटे बाद ही परिणाम पता चल गया। 6 नवंबर को एक चमत्कार होगा। आदमपुर हलका किसी एक परिवार की बपौती नहीं है। इसका पुख्ता प्रमाण रविवार को चुनाव परिणाम के बाद मिल जाएगा। - जयप्रकाश, कांग्रेस प्रत्याशी
हमने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा है। हमें अच्छे परिणाम की उम्मीद है। मैं हर एक साथी का आभार व्यक्त करता हूं। परिणाम चाहे जो भी हो, मैं जनता के साथ रहूंगा, जनता के बीच रहूंगा। उनके लिए संघर्ष करता रहूंगा। किसानों की आवाज हमेशा बुलंद करूंगा। - कुरड़ाराम, इनेलो प्रत्याशी

आदमपुर चुनाव आम आदमी पार्टी जीतने जा रही है। मतदाताओं ने इस बार मन बनाया हुआ था। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के मुद्दे पर हमने चुनाव लड़ा। आम आदमी पार्टी जीत की ओर अग्रसर है। हरियाणा में आदमपुर से शुरुआत होगी। 2024 में हरियाणा में आप की सरकार बनेगी।
- सतेंद्र सिंह, आप प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed