{"_id":"65fb207011258c321b03e4d4","slug":"action-will-be-taken-if-unrecognized-schools-enroll-students-beo-hisar-news-c-21-hsr1020-345652-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों ने छात्रों का दाखिला किया तो होगी कार्रवाई : बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों ने छात्रों का दाखिला किया तो होगी कार्रवाई : बीईओ
विज्ञापन
नारनौंद बीईओ देवेंद्र कुमार
नारनौंद। सभी अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही दाखिला करवाएं। बिना मान्यता वाले विद्यालयों में दाखिला करवाने से बच्चों का भविष्य अंधकार मय हो सकता है। उक्त शब्द खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहे। इस दौरान उन्होंने निजी स्कूल संचालकों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों के पास शिक्षा विभाग की मान्यता नहीं है वह विद्यालय छात्रों का प्रवेश न करें। अगर ऐसा कोई मामला पाया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों का गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों व प्ले स्कूलों में दाखिला न कराएं। क्योंकि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भविष्य में किसी भी मान्यता प्राप्त एवं सरकारी स्कूलों में दाखिला नहीं मिल पाएगा। इससे बच्चों का भविष्य, पैसे और समय की बर्बादी होगी। उन्होंने बताया कि काफी स्कूल ऐसे है जिनके पास छोटी कक्षा की मान्यता है, लेकिन वो बड़ी कक्षाओं के दाखिले कर रहे है। इससे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।