{"_id":"67a26a647ed97fddf00c9dcf","slug":"action-will-be-taken-against-negligent-patwari-and-lawmen-hisar-news-c-21-hsr1020-558779-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लापरवाही बरतने वाले पटवारी और कानूनगो के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लापरवाही बरतने वाले पटवारी और कानूनगो के खिलाफ होगी कार्रवाई
Wed, 05 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
हिसार। उपायुक्त अनीश यादव ने मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित वीसी सभागार में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में जमाबंदी से संबंधित कार्य को शीघ्र पूरा करें और कोई भी रिकॉर्ड लंबित न रहे। लापरवाही बरतने वाले पटवारी और कानूनगो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इंतकाल वेरिफिकेशन का कार्य भी तेजी से पूरा किया जाए। सभी एसडीएम अपने स्तर पर लंबित राजस्व कार्यों की जांच करें। यदि कोई राजस्व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से बचता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। हैलरिस डैशबोर्ड पोर्टल पर कोई भी जमाबंदी से संबंधित कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि आवश्यक दस्तावेज और सूचनाएं समय पर पोर्टल पर अपलोड हों। नियमित रूप से कोर्ट लगाकर राजस्व मामलों की सुनवाई करें। सीएम विंडो की कोई भी शिकायत ओवरड्यू नहीं होनी चाहिए। क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की वेरिफिकेशन प्राथमिकता के आधार पर पूरी करें। मुख्यालय स्तर से मुआवजा राशि आते ही उसे शीघ्र किसानों तक पहुंचाने के लिए मुनादी करवाई जाए।
राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें। बैठक में हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, नारनौंद एसडीएम मोहित महराणा, बरवाला एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, हांसी एसडीएम राजेश खोथ, नगराधीश हरिराम, जिला राजस्व अधिकारी विजय कुमार यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।