फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused wanted for showroom owner's murder in Abohar, carrying a reward of 5 lakh, arrested.

Hisar News: अबोहर में शोरूम मालिक की हत्या का 5 लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Accused wanted for showroom owner's murder in Abohar, carrying a reward of 5 lakh, arrested.
हिसार। हिसार एसटीएफ यूनिट ने शुक्रवार को पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर निवासी मोस्ट वांटेड आरोपी शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी पर अबोहर में शोरूम मालिक की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। उसके कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ आजाद नगर थाने में धारा 25(6), 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मोस्ट वांटेड आरोपी राजगढ़ रोड बाईपास पुल के पास मौजूद है। एसटीएफ इंचार्ज एसआई संदीप के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू कर लिया। टीम में पीएसआई विजय, एएसआई नरेंद्र, एचसी जितेंद्र, सीटी अशोक, वीनू और कश्मीर शामिल रहे।
विज्ञापन

पूछताछ में यह कबूल किया
शक्ति कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी फाजिल्का निवासी राजेंद्र उर्फ बिल्ला और जसकरण उर्फ कट्टा के साथ मिलकर वर्ष 2025 में अबोहर स्थित न्यू वेयरवेल शोरूम के मालिक संजय वर्मा की शोरूम के बाहर गोली मारकर हत्या की थी। इस वारदात के संबंध में थाना शहर-1 अबोहर में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। इसी मामले में शक्ति कुमार की गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
टीम ने मोस्ट वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
- जोगिंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, हिसार यूनिट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed