फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of stealing guar caught

Hisar News: ग्वार चोरी करने का आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing guar caught
हिसार। गंगवा गांव की एक ढाणी से ग्वार के तीन कट्टे चोरी करने के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी पातन गांव निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही जगतार सिंह ने बताया कि गंगवा गांव निवासी दलीप सिंह ने बताया कि खेत में बनी ढाणी से चोर तीन कट्टे ग्वार के चोरी कर ले गए। शिकायत के बाद आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी बरामद की है।
विज्ञापन



तेल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
हिसार। बस स्टैंड परिसर के अंदर खड़ी बसों से तेल चोरी करने के मामले में पुलिस ने सिकंदरपुर निवासी नरेश को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में विराट नगर निवासी हरदीप ने बस स्टैंड पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। मुख्य सिपाही विजय कुमार ने बताया कि विराट नगर निवासी हरदीप सिंह ने बस स्टैंड परिसर में खड़ी दो बसों से तेल चोरी के बारे में शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसने हिसार डिपो में किलोमीटर स्कीम के तहत बसों का एग्रीमेंट कर रखा है। 25 जनवरी को चालकों ने दो बसों की टंकी फुल कर बस स्टैंड के खड़ी की थी। अगली सुबह दोनों बसों की टंकी के ढक्कन खुले मिले और तेल गायब मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी विजय ने पहले भी गाड़ियों से तेल चोरी की वारदात की है। उन मामलों में यह जेल जा चुका है। आरोपी नरेश को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed