फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of Rape and Murder of Student Sent to Jail

Hisar News: छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of Rape and Murder of Student Sent to Jail
हिसार। छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने आरोपी रवि को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में दूसरे आरोपी सचिन की गिरफ्तारी अभी बाकी है। सिटी थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी अमित कुंडू ने बताया कि दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के बस स्टैंड के पास एक होटल में रविवार शाम एक छात्रा मृत अवस्था में मिली थी। छात्रा के परिजनों ने दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना था कि दोनों युवक छात्रा को कई दिनों से परेशान कर रहे थे और यूनिवर्सिटी से बाहर अकेले मिलने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रवि और सचिन के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed