फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of murder due to love affair, case registered

प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने का आरोप, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder due to love affair, case registered
हिसार। उकलाना के पाबड़ा गांव निवासी संजय कुमार (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव परिजनों को वीरवार को फरीदपुर गांव के पास पाबड़ा मोड़ के पास मिला था। शुक्रवार को उकलाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उकलाना पुलिस ने मृतक के भाई प्रदीप कुमार की शिकायत पर हत्यारोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में मृतक के भाई प्रदीप ने बताया कि वे गांव पाबड़ा के स्थायी निवासी हैं व खेतीबाड़ी करते हैं। संजय उसका छोटा भाई था। वह ट्रैक्टर चालक था। वीरवार को उसका भाई संजय सुबह लगभग 7.30 गांव में सुनील के पास गया था। काम न होने पर वह फरीदपुर किसी निजी कार्य के लिए चला गया। प्रदीप का कहना है कि दोपहर करीब 12 बजे उसके पास सुनील का फोन आया कि उसका भाई संजय को चोट लगी है और वह गांव फरीदपुर में पाबडा मोड़ के पास पड़ा है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। प्रदीप ने बताया कि उन्होंने जाकर देखा तो उसके भाई को काफी चोटें लगी हुई थी और व मृत अवस्था में पड़ा था। प्रदीप का कहना है कि उसके भाई के मुंह, नाक व पैरों से खून निकला हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में प्रदीप का कहना है कि उसके भाई संजय ने कई दिन पहले उसे बताया था कि उसका फरीदपुर की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। वह उस लड़की के साथ शादी करवाना चाहता था। लड़की के परिजनों को भी इस बात का पता था। शिकायत कर्ता प्रदीप का आरोप है कि इसी बात को लेकर शमशेर सिंह व उसके लड़के सलीम अन्य लोगों ने साजिश रचकर उसके भाई संजय को अपने घर बुलाकर चोटें मारकर हत्या की है। आरोप है कि हत्या के बाद लाश को बाहर सड़क के किनारे खुर्द-बुर्द करने के लिये फेंक दी थी। मृतक के भाई की शिकायत पर उकलाना पुलिस ने हत्या के आरोप में दो नामजद सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed