फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of making fake stamp of Tehsildar and Patwari arrested

तहसीलदार व पटवारी की फर्जी मोहर बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of making fake stamp of Tehsildar and Patwari arrested
बास। गांव थुराना के एक किसान के साथ 10 लाख 21 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी डीडवाड़ निवासी गुरुवचन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में माजरा निवासी मौसम, कापड़ों निवासी कृष्ण उर्फ घोघड़ व प्रवीण, जींद निवासी प्रिंस व अलेवा निवासी विकास उर्फ विक्की को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों के पास से आठ लाख रुपये भी बरामद किए जा चुके हैं। बता दें कि थुराना निवासी होशियार सिंह ने डेढ़ साल पहले हांसी के बैंक ऑफ बड़ौदा से माजरा निवासी मौसम के माध्यम से एक लाख 85 हजार रुपये का केसीसी लोन लिया था। उसी समय सभी जरूरी कागजात की फोटो कॉपी मौसम ने अपने पास रखी हुई थी। करीबन 10 दिन पहले केनरा बैंक नारनौंद ब्रांच की चेक बुक उनके घर आई, जबकि उन्होंने कैनरा बैंक में कभी खाता ही नहीं खुलवाया था। चेक बुक आने पर होशियार सिंह की बेटी ज्योति ने बैंक में जाकर पता किया तो बताया गया कि उसके पिता के नाम पर बैंक से दस लाख 21 हजार रुपये का लोन जारी किया गया है। लोन के लिए लगाए गए सभी कागजात भी उसके पिता होशियार सिंह के ही थे। फर्जीवाड़े की आशंका होने पर जब इस मामले में गहराई से छानबीन की गई तो बैंक खाते में एक मोबाइल नंबर मिला जो उनके घर के किसी भी सदस्य का नहीं था। जब इस नंबर पर संपर्क किया तो फोन वाले ने बताया कि उसको मौसम व उसके साथियों ने होशियार सिंह बनाकर बैंक में पेश किया था। उससे कहा गया था कि वह सिर्फ दो बार बैंक में खुद को होशियार सिंह बता देना, उसके बाद पांच लाख रुपये उसको मिल जाएंगे। पुलिस ने इस मामले में माजरा निवासी मौसम, कापड़ो निवासी नवीन पंडित व अलेवा निवासी प्रवीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed