फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of grabbing 9.5 million in the name of land, FIR filed against 7 people

Hisar News: जमीन के नाम पर 95 लाख हड़पने का आरोप, 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing 9.5 million in the name of land, FIR filed against 7 people
नारनौंद। जमीन के सौदे के नाम पर 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में नारनौंद थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में नारनौंद निवासी कविता, कविता का पति बिजेंद्र, राजपाल, सरोज बाला, धारसुल खुर्द निवासी कविता, वीरेंद्र और सुनीता शामिल हैं। खरखौदा के सतीश की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मामले की आगे की जांच सीआईए स्टाफ हांसी-1 को सौंपी गई है। जांच अधिकारी कुलबीर के अनुसार, सतीश कुमार ने दी शिकायत में बताया कि उसने 13 दिसंबर 2024 को नारनौंद निवासी कविता से 100 कनाल जमीन का सौदा 38.50 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किया था।
विज्ञापन

सौदे के समय 60 लाख रुपये (16 लाख नकद और 44 लाख रुपये पांच चेक के माध्यम से) कविता व अन्य की मौजूदगी में दिए थे। रजिस्ट्री की तारीख 2 मई 2025 तय की गई थी। सतीश ने आरोप लगाया कि कविता व अन्य ने साजिश करके वही जमीन पहले ही किसी अन्य व्यक्ति राजपाल से इकरारनामा पर ली हुई थी और बाद में उससे सौदा कर लिया। उसे यह भी कहा गया था कि जमीन पर कोई स्टे, लोन या विवाद नहीं है और रजिस्ट्री समय पर करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने जमीन का दूसरा सौदा भी 10 फरवरी 2025 को सुनीता पत्नी मेहर सिंह के नाम से उसी खेवट की जमीन का कराया। जिसमें उसने 35 लाख रुपये नकद दिए। इस सौदे की रजिस्ट्री 9 मई 2025 तय हुई थी। दोनों ही सौदों में प्रार्थी ने रजिस्ट्री तिथि पर अपनी हाजिरी भी लगाई। इसी बीच पता चला कि पहली सौदे वाली जमीन की रजिस्ट्री 17 अप्रैल को बरौली निवासी सरोज बाला के नाम कर दी गई। रजिस्ट्री कविता निवासी धारसुल खुर्द की ओर से कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed