{"_id":"6a25d0ec62e864e37f051d12","slug":"accused-of-fraud-arrested-on-one-day-remand-hisar-news-c-21-hsr1005-886321-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: धोखाधड़ी का आराेपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: धोखाधड़ी का आराेपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर
Mon, 08 Jun 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
बरवाला। पुलिस ने रुपये दोगुने करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 3.50 लाख रुपये ठगने के पुराने मामले में वांछित सिरसा के कीर्तिनगर निवासी भूरा सिंह काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आराेपी काे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
लुधियाना, पंजाब के शिवपुरी निवासी रिंकू मेहन ने 10 सितंबर 2025 को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि वह होजरी का काम करते हैं। उन्होंने फेसबुक पर कम समय में रुपये दोगुने करने संबंधी विज्ञापन देखा था।
विज्ञापन में दिए गए फोन नंबर पर बातचीत करने के बाद आरोपियों ने उन्हें हिसार बुलाया। शिकायतकर्ता अपने साथ 3.30 लाख रुपये नकद लेकर हिसार के जिंदल चौक पहुंचे लेकिन आरोपियों ने उन्हें सरसौद मोड़ पर बुलाया।
विज्ञापन
आरोपियों ने उन्हें विश्वास में लेने के लिए कुछ असली नोट दिखाए। आरोपियों ने नकदी से भरे बैग पर नजर रखी। इसके बाद आरोपियों ने रुपये दोगुने करने का लालच देकर योजनाबद्ध तरीके से उनका बैग लेकर मौके से फरार हो गए। उस बैग में 3.50 लाख रुपये की नकदी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच अधिकारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस इससे पहले जींद निवासी सुमेर को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी भूरा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।