Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of conversion by luring money, case registered

Hisar News: रुपयों का लालच देकर धर्मान्तरण का आरोप, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of conversion by luring money, case registered
रुपयों का लालच देकर धर्मांतरण का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिवानी मंडी। शहर में रुपयों का लालच देकर और विदेश भेजने के नाम पर धर्मांतरण करवाने का मामला सामने आया है। सिवानी पुलिस ने गांव बड़वा के सतीश के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के वार्ड संख्या 8 निवासी निशांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव बड़वा का सतीश कुमार प्रत्येक रविवार को ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा वार्ड संख्या 5 सिवानी में करता है। 3-4 दिन पहले वह जब अपनी दुकान पर काम कर रहा था तब सतीश उसके पास आया और कहा कि हिंदू धर्म में क्या रखा है मैं आपका ईसाई धर्म में परिवर्तन करवा देता हूं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने उसे यह भी बताया कि वह गांव के काफी महिलाओं व पुरुषों का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ईसाई धर्म में चर्च की तरफ से लोगों का धर्म बदलवाने के नाम पर पैसे मिलते हैं। अगर वह धर्म परिवर्तन करते हैं तो उन्हें भी रुपये भी दिलवा देंगे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सतीश कुमार ने यूट्यूब पर सतीश मनीस्ट्री नाम से चैनल भी बना रखा है। जिस पर वह धर्म परिवर्तन को लेकर वीडियो दिखाता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी सतीश ने उसे विदेश यात्रा करवाने और विदेश में नौकरी दिलवाने का लालच भी दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बड़वा निवासी सतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में उन्हें शिकायत प्राप्त हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed