{"_id":"64b974212980d29fa105ab09","slug":"accused-of-cheating-783-lakh-in-the-name-of-retired-ias-arrested-hisar-news-c-21-hsr1007-181776-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेवानिवृत्त आईएएस का नाम लेकर 7.83 लाख की ठगी करने का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेवानिवृत्त आईएएस का नाम लेकर 7.83 लाख की ठगी करने का आरोपी पकड़ा
Thu, 20 Jul 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
हिसार। उकलाना निवासी रामेश्वर दास को सेवानिवृत्त आईएएस का नाम लेकर 7,83,999 रुपये की ठगी करने के आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पलवल के गांव अमीमेव निवासी हाकिम को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। हाकिम खुद निरक्ष है, लेकिन पढ़े-लिखे लोगों को ठगी का शिकार बनाने में माहिर है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई राजाराम ने बताया कि आरोपी हाकिम ने गांव में ही एक सीएससी के संचालक की मदद से ठगी की। वह सीएससी के माध्यम से लोगों से ठगे रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाता था। इसके बदले हाकिम उसे 10 प्रतिशत कमीशन देता था। आरोपी हाकिम फेसबुक पर पेंसिल पैकिंग के नाम पर नौकरी के लिए डाली गई पोस्ट के कॉमेंट्स पढ़ता और जो लोग नौकरी के लिए उस पोस्ट में अपना नंबर डालते उनके पास फोन कर बातों में उलझाकर ऑनलाइन नया बैंक खाता खुलवा देता। बैंक खाते में मोबाइल नंबर और पत्राचार के लिए खुद का पता देता। इससे बैंक अकाउंट से संबंधित किट उसके पास आ जाती। इसकी मदद से हाकिम धोखाधड़ी से ऐंठी राशि उक्त बैंक खातों से डलवा देता और सीएससी संचालक की मदद से निकलवा लेता। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।