फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused arrested in mobile phone snatching case

Hisar News: मोबाइल फोन छीनने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in mobile phone snatching case
हिसार। शहर थाना पुलिस ने पारिजात चौक के पास पैदल यात्री से मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक आरोपी कैमरी निवासी दीपक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि थाना शहर हिसार में फतेहाबाद निवासी अमन ठक्कर ने 12 फरवरी 2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा परिजात चौक हिसार के पास से मोबाइल फोन छीनने के बारे में शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन




शास्त्री नगर के मकान में चोरी करने का आरोपी काबू
हिसार। थाना आजाद नगर पुलिस ने शास्त्री नगर के मकान से आभूषण, गैस सिलिंडर और इनवर्टर बैटरी चोरी के मामले में आरोपी शास्त्री नगर निवासी आशीष को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही जोगिंदर सिंह ने बताया कि अमरजीत शास्त्री ने शिकायत में बताया कि वह 13 से 28 मार्च तक निजी काम से सहपरिवार बाहर गया था। इसी दौरान अज्ञात घर से सोने चांदी के आभूषण , गैस सिलिंडर और इनवर्टर बैटरी ले गया। पुलिस ने आरोपी आशीष से चोरीशुदा इनवर्टर बैटरी बरामद किए हैं। अदालत के आदेश पर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed