{"_id":"6894fee9f01730f2f1054bdf","slug":"accused-arrested-in-case-of-theft-of-gold-and-silver-jewelery-hisar-news-c-21-hsr1005-683732-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हिसार। नई सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने वीरवार को चोरी के एक मामले में आरोपी शिव कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान बरामद करने के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुख्य सिपाही नरेश कुमार ने बताया कि 31 जुलाई 2025 को न्यू जवाहर नगर निवासी मीना ने अपने घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर थाना एचटीएम में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी दीपक उर्फ काला को गिरफ्तार कर उससे सोने की अंगूठी, चांदी की चेन, चांदी के सिक्के और अन्य आभूषण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य वारदात को भी कबूला है जिसमें उसने कैंची चौक स्थित एक मकान से चांदी के तीन सिक्के चोरी किए थे। इस संबंध में 1 अगस्त 2025 को थाना एचटीएम में एक और केस दर्ज किया गया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सिलिंडर चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
हिसार। थाना सदर पुलिस ने मिर्जापुर रोड से गैस सिलिंडर चोरी के मामले में आरोपी मिर्जापुर निवासी सिकंदर को गिरफ्तार किया गया है। उप निरीक्षक गौतम ने बताया कि थाना सदर में मिर्जापुर रोड निवासी मनदीप ने 5 अगस्त की शाम को उसके घर से गैस सिलिंडर चोरी होने के बारे शिकायत दी थी। इस पर थाना सदर में केस दर्ज कर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया गया गैस सिलिंडर बरामद किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।