फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accounts of 58377 students were not updated, Hisar is laggy

58377 विद्यार्थियों के खाते नहीं हुए अपडेट, हिसार फिसड्डी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Accounts of 58377 students were not updated, Hisar is laggy
हिसार। जिले के 880 सरकारी स्कूलों के 58377 विद्यार्थियों के खाते अभी तक अपडेट नहीं हो पाए है। जिस कारण प्रदेश स्तर की सूची में हिसार जिला 20वें पायदान पर पहुंचकर फिसड्डी साबित हुआ है। विशेष बात है कि जिले में 72 प्रतिशत विद्यार्थियों के खाते अपडेट हो गए है लेकिन अन्य जिलों की तुलना में ये आंकड़ा अभी भी कम है। हिसार जिले की बात करें तो 880 सरकारी स्कूलों में कुल 162821 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जिसमें से 104444 विद्यार्थियों के खाते को ही अपडेट किया है। जबकि शेष 57377 विद्यार्थियों के खाते को अपडेट करना अभी बाकी है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी सूची में प्रदेश स्तर पर पहले पायदान पर झज्जर, दूसरे पायदान पर पलवल-फरीदाबाद- गुरुग्राम और तीसरे पायदान पर पंचकूला-यमुनानगर है। जबकि चौथे पायदान पर कैथल-अंबाला-जींद और पांचवे पायदान पर नूंह मेवात है। जबकि सबसे फिसड्डी रोहतक है।
विज्ञापन

इन जिलों में हुए है सर्वाधिक विद्यार्थियों के खाते अपडेट
- जिला कुल विद्यार्थी इतने खाते हुए अपडेट प्रतिशत
- झज्जर 63165 57031 99 प्रतिशत
- पलवल 123033 76456 98 प्रतिशत
- फरीदाबाद 131263 95741 98 प्रतिशत
- गुरुग्राम 140236 114965 98 प्रतिशत
- पंचकूला 67003 59493 97 प्रतिशत
- यमुनानगर 108414 93950 97 प्रतिशत
- कैथल 122795 104169 94 प्रतिशत
- अंबाला- 85251-74686-94 प्रतिशत
- जींद 130872 111081 94 प्रतिशत
- नूंह मेवात 224988 138682 92 प्रतिशत
ये है फिसड्डी जिले
- जिला कुल विद्यार्थी इतने खाते हुए अपडेट प्रतिशत
- रोहतक 68563 26400 42 प्रतिशत
- रेवाड़ी 69269 39724 63 प्रतिशत
- हिसार 162821-104444 72 प्रतिशत
इसलिए किए जा रहे खाते अपडेट
पहली से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के खाते इसलिए खुलवाए जा रहे हैं ताकि उनको किताबों की राशि सीधे खाते में डाली जा सकें। जबकि 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के खाते अपडेट करने का कारण छात्रवृत्ति सहित अन्य प्रोजेक्ट हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के खातों को जल्दी से अपडेट किया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर कुल 87 प्रतिशत विद्यार्थियों के खाते को अपडेट किया जा चुका है। शेष कार्य तेजी से चल रहा है। उसे भी कम समय में पूरा कर लिया जाएगा। - अंशज सिंह, मौलिक शिक्षा निदेशक, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed