फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   According to 40-40 minutes power cut in the city will take 3 hours, 16 hours electricity will be given to the villages

शहर में 40-40 मिनट के हिसाब से 3 घंटे के लगेंगे बिजली कट, गांवों को दी जाएगी 16 घंटे बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
According to 40-40 minutes power cut in the city will take 3 hours, 16 hours electricity will be given to the villages
हिसार। आने वाले दिनों में शहर वासियों के साथ-साथ ग्रामीणों को और बिजली कटों का सामना करना पड़ेगा। बिजली निगम ने शहर एरिया में 40-40 मिनट के हिसाब से दिन में कुल तीन घंटे के बिजली कट लगाने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। हालांकि बिजली संकट बढ़ने पर इन कटों की संख्या में और बढ़ोतरी की जा सकती है। उधर, ग्रामीण क्षेत्र भी इन बिजली कटों से अछूते नहीं रहेंगे। गांवों को अब 16 घंटे बिजली मिलेगी। वहीं, बिजली कटों से परेशान लोगों का गुस्सा अब फूटने लगा है। रविवार को खरड़ अलीपुर के लोगों ने बिजली घर पर ताला लगाकर धरना शुरू कर दिया। बता दें कि जिले में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने के बाद से बिजली की मांग भी बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में बिजली की डिमांड 8 लाख यूनिट से बढ़कर 12 लाख यूनिट हो गई है। इस कारण से लोड कम करने के लिए कट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

------
ग्रामीण क्षेत्र में यह रहेगा बिजली शेड्यूल -
बिजली निगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली सप्लाई देने के लिए 16 घंटे का शेड्यूल बनाया है। डीएचबीवीएन के आदेशानुसार ग्रामीण क्षेत्र के जिन घरेलू फीडर पर 24 घंटे बिजली सप्लाई दी रही है, उन्हें छोड़कर बाकी फीडरों पर बिजली सप्लाई में कटौती की गई है। जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार अब ग्रामीण फीडरों पर रात 10 से 12 बजे, रात 2 बजे से सुबह 4 बजे, सुबह 6 से 8 बजे और शाम को 4 से 6 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। निगम की मानें तो यह बिजली शेड्यूल 25 अप्रैल तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

------
बिजली कटों से परेशान खरड़ अलीपुर के ग्रामीण बैठे धरने पर
बिजली कटों से परेशान होकर रविवार को गांव खरड़ अलीपुर के ग्रामीणों ने बिजली घर में धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने बिजली घर के मेन गेट पर ताला जड़ दिया व नारेबाजी की। धरने पर बैठे किसान नेता कुलदीप खरड़ ने कहा कि हमारे गांव खरड़-अलीपुर में अघोषित बिजली के कट लगाए जाते हैं। रात को 6-6 घंटे का कट लगता है। खेतों की बिजली भी काटी जा रही है। रात को बिजली कट लगने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों व छोटे बच्चों को होती है। मच्छरों के कारण लोगों की रातों की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि बिजली घर की जगह भी अलीपुर गांव की पंचायत ने दे रखी है। इसके बावजूद फैक्ट्रियों में पूरी बिजली दी रही है, लेकिन गांव को बिजली नहीं दी जा रही। धरने की सूचना मिलते ही बिजली निगम के एक्सईएन व एसडीओ मौके पर पहुंचे। एक्सईएन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया। धरने पर सरपंच प्रतिनिधि नरेश, कुलदीप खरड़, कर्नल पहलवान, रघुवीर कुंडू, सुरेद्र बंसल, डॉ. सुभाष, अमित, राजु प्रधान, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
उमरा बिजली घर की बिजली सप्लाई से तंग आया भगाना गांव
उमरा बिजली घर की बिजली सप्लाई तंग आकर भगाना गांव ने कैंट फीडर से कनेक्शन लेने की गुहार लगाई है। गांव के सरपंच ने शक्ति सिंह ने बताया कि कैंट फीडर से बिजली कनेक्शन लेने के लिए विधायक से लेकर बिजली मंत्री तक मांग पत्र भेज रखा है। इसके लिए वे बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह चौटाला से भी कई बार मिल चुके हैं। सरपंच शक्ति सिंह ने बताया कि हमारा गांव फिलहाल उमरा बिजली घर से जुड़ा हुआ है। बिजली बहुत ही कम आती है। कई बार तो पूरी-पूरी रात डिम बिजली रहती है, जिस कारण पूरा गांव परेशान है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed