{"_id":"65866e88ae007cd2a90fc05b","slug":"accident-on-hisar-delhi-highway-six-vehicles-collided-one-after-other-accident-occurred-due-to-dense-fog-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार-दिल्ली हाईवे पर हादसा: एक के बाद एक टकराई छह गाड़ियां, घने कोहरे के कारण हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार-दिल्ली हाईवे पर हादसा: एक के बाद एक टकराई छह गाड़ियां, घने कोहरे के कारण हुई दुर्घटना
Sat, 23 Dec 2023 10:52 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 23 Dec 2023 10:52 AM IST
सार
हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार को छह गाड़ियों के टकराने से हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा घना कोहरे के कारण हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठंड और कोहरा बढ़ने के साथ ही हादसों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस कड़ी में शनिवार की सुबह हांसी में कोहरे के कारण एक के बाद एक छह गाड़ियां टकरा गई। बताया जा रहा है कि हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव ढाणा खुर्द के पास एक वैन का स्टेरिंग फेल होने से वह गाड़ी सामने चल रहे वाहन में टकरा गई। जिसके बाद घना कोहरा के कारण एक के बाद एक छह गाड़ियों की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। हादसे के कारण घटनास्थल पर जाम लग गया था, लेकिन पुलिस ने वाहनों को वहां से निकाला और रास्ते को खाली करवाया। वहीं, एसआई धर्मवीर ने बताया कि छह गाड़ियां की आपस में टक्कर हुई है, लेकिन किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन