फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Road Accident News: Three Vehicles collided due to fog on Chandigarh National Highway in Uklana

हिसार में बड़ा हादसा: चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर उकलाना में धुंध की वजह से तीन वाहन भिड़े, दो की मौत; कई लोग दबे

Sat, 04 Jan 2025 12:03 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 04 Jan 2025 12:03 PM IST
सार

Haryana Hisar Road Accident: हिसार में हुए हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Hisar Road Accident News: Three Vehicles collided due to fog on Chandigarh National Highway in Uklana
कार पर ट्रक पलटा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर उलकाना के सूरेवाला चौक के पास घने कोहरे के चलते कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।कार में पीछे से आई गाड़ी भी टकरा गई। कुछ लोग राहत बचाव के लिए पहुंचे तो पीछे से आया ट्रक लोगों पर चढ़ गया। इसके बाद ट्रक भी पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत बताई जा रही है। कुछ लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8 बजे उकलाना के सूरेवाला चौक से एक कार चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। कार घन कोहरे के कारण नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर पर जा टकराई ,जिसके बाद पलट गई। इस कार के पीछे आ रही दूसरी कार का चालक भी ब्रेक नहीं लगा सका। उसकी कार भी हादसाग्रस्त कार में जा टकराई। कारों में फंसे घायल लोगों को बचाने के लिए मौके पर आसपास के लोग पहुंचे।

विज्ञापन


लोग कार चालकाें को निकालने का प्रयास कर रह थे। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार ने राहत बचाव के लिए अए लोगों को कुचल दिया। जिसके बाद ट्रक पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की प्राथमिक सूचना है। जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी।जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। वाहनों को दूसरी ओर डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रोहा में सड़क किनारे तालाब में जा गिरी कार, चालक की मौत

हिसार के अग्रोहा के पास घने कोहरे के चलते एक कार तालाब में जा गिरी। पानी में डूबने से कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के गांव भोडिया खेड़ा निवासी 53 वर्षीय जीवन राम शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपनी आई 20 कार में सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था। जब गाड़ी गांव सिवानी बोलान के पास पहुंचा तो घने कोहरे के कारण उसे दिखाई नहीं दिया। कार रोड के साथ लगते तालाब में जा गिरी। कार में फंसा रहने तथा पानी में डूबने के कारण जीवन राम की मौत हो गई। देर रात पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद कार को निकाला गया। शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed