{"_id":"66866028cadee9b8a708517d","slug":"accident-in-hisar-safari-car-hits-auto-rickshaw-full-of-passengers-woman-dies-and-six-injured-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में हादसा: सवारियों से भरे ऑटो को सफारी गाड़ी ने मारी टक्कर, महिला की मौत और छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में हादसा: सवारियों से भरे ऑटो को सफारी गाड़ी ने मारी टक्कर, महिला की मौत और छह घायल
Thu, 04 Jul 2024 02:11 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:11 PM IST
सार
हिसार के गांव ढंढूर की निवासी महिला मजदूर वीरवार की सुबह ऑटो में सवार होकर धान लगाने के लिए बरवाला की ओर जा रही थी। यह सभी महिलाएं गांव के ही एक व्यक्ति के ऑटो में सवार थी।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार-सिरसा नेशनल हाइवे पर ढंढूर के पास एक सफारी गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार एक महिला की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो चालक भी घायल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव ढंढूर की निवासी महिला मजदूर वीरवार की सुबह ऑटो में सवार होकर धान लगाने के लिए बरवाला की ओर जा रही थी। यह सभी महिलाएं गांव के ही एक व्यक्ति के ऑटो में सवार थी। जब ऑटो गांव ढंढूर से नेशनल हाइवे को क्रॉस कर सर्विस रोड की ओर जा रहा था तो दिल्ली की ओर से आ रही सफारी गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें 36 वर्षीय महिला मूर्ति की मौके पर ही मौत हाे गई। रजनी, सुनीता, कांता, पूजा, शंकुतला घायल हो गई। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन