फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accident in Hansi, One youth died in road accident at Geeta Chowk, another seriously injured

हांसी में हादसा: गीता चौक पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; घर लौट रहा थे दोनों

Fri, 06 Dec 2024 10:46 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 06 Dec 2024 10:46 AM IST
सार

हांसी में हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दोनों युवक जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल गीता चौक के समीप पहुंची तो एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया और घायल युवक दीपक को हिसार रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Accident in Hansi, One youth died in road accident at Geeta Chowk, another seriously injured
मृतक भूपेंद्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी से हिसार रोड पर गीता चौक के समीप सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा वीरवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात कृष्णा कॉलोनी गली नंबर 7 निवासी (21) भूपेंद्र उर्फ भुप्पी एवं (24) वर्षीय उनका दोस्त दीपक नेशनल हाईवे पर स्थित केएफसी में काम करके मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल गीता चौक के समीप पहुंची तो एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सहित दोनों युवक घायल होकर सड़क पर ही गिर गए। राहगीरों और पुलिस ने मदद कर उनको हांसी के नागरिक अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया और घायल युवक दीपक को हिसार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


फिलहाल मृतक युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक युवक भूपेंद्र और तीन भाई है,यह तीनो ही दिहाड़ी-मजदूरी का कार्य करते है। भूपेंद्र एक महीने पहले ही एनएच-9 पर स्थित केएफसी में नौकरी लगा था। भूपेंद्र ने दसवीं तक पढ़ाई की है और परिवार की सारी जिम्मेदारी इसी के उपर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed