फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   accident, boy die, scooty colaps poll, police case file

खंभे से टकराई स्कूटी, चार बहनों के इकलौते भाई की मौत

Tue, 13 Jul 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
accident, boy die, scooty colaps poll, police case file
हिसार। डाबड़ा रोड पर सड़क के बीचों-बीच लगे खंभे की वजह से चार बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। जयदेव नगर निवासी 14 वर्षीय अमन की स्कूटी यहां खंभे से टकरा गई। जिस कारण हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को का सोमवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक अमन के पिता भूषण ने बताया कि वह डाबड़ा में एक घर में मार्बल लगाने का काम कर रहे थे। उस दौरान रविवार शाम अमन उसकी स्कूटी लेकर घूमने गया था। डाबड़ा गांव स्थित हाइवे पर पहुंचा तो स्कूटी पर अनियंत्रित होने के कारण सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल अमन को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां अमन ने उपचार के दौरान रविवार रात दम तोड़ दिया। अमन के पिता भूषण ने बताया कि अमन इकलौता बेटा था, उसकी चार बहने हैं। मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed