फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   accidenet

चारा काटते समय कट गया था पंजा, नहीं तोड़ा हौसला, संघर्ष बरकरार रखा तो अब फिर से जीत लाया गोल्ड

Sat, 03 Apr 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
accidenet
अजय सिंह। - फोटो : Hisar
यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मुश्किलें भी बाधा नहीं बन पातीं। ऐसा ही कर दिखाया है आजाद नगर में रह रहे पैरा एथलीट अजय ने। चारा काटते समय दो बार मशीन में हाथ आने से अजय के बाएं हाथ का पंजा कट गया, लेकिन उसने हौसला नहीं तोड़ा और अपना संघर्ष बरकरार रखा। हाल ही में 24 से 27 मार्च तक बंगलूरू में आयोजित हुई पैरा एथलेटिक्स की लंबी कूद स्पर्धा में अजय ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

अजय मूलरूप से उकलाना कस्बे के नहला गांव का रहने वाला है। वह पिछले कई सालों से आजाद नगर में अपने दोस्त भूपेंद्र सिंह के पास रह रहा है और साई के गिरी सेंटर में सेवानिवृत्त कोच ओमप्रकाश के पास प्रशिक्षण ले रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अब तक जीत चुका छह स्वर्ण पदक
एक हाथ का पंजा कटा होने के बावजूद अजय ने न केवल बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 12 पदक भी जीत चुका है। इनमें छह स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। अजय का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। अजय के पिता अजीत सिंह किसान हैं, जबकि माता मुन्नी देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कबड्डी खेलता था अजय
अजय बताता है कि स्कूल समय से ही वह कबड्डी खेलता था, लेकिन वर्ष 2009 और 2018 में दो बार चारा काटते समय मशीन में आने के कारण उसका एक हाथ का पंजा कट गया था। वर्ष 2010 में अजय ने पैरा एथलेटिक्स में खेलना शुरू कर दिया। खास बात है कि पिछले पांच-छह साल से अजय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगातार पदक जीत रहा है।
प्रमुख उपलब्धियां
- 2016-17 में राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक की लंबी कूद में स्वर्ण पदक।
- 2018-19 में राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक की लंबी कूद में स्वर्ण और ट्रिपल जंप में रजत पदक।
- 2020-21 में राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक की लंबी कूद में स्वर्ण पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed