{"_id":"6a08af788c89f73008093fcc","slug":"access-blocked-due-to-railway-wall-construction-hisar-news-c-21-hsr1020-871871-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रेलवे दीवार निर्माण से रास्ता बंद, ग्रामीणों का बेमियादी धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रेलवे दीवार निर्माण से रास्ता बंद, ग्रामीणों का बेमियादी धरना शुरू
विज्ञापन
मंडी आदमपुर के जवाहरनगर में रेलवे लाइन के किनारे बनाई जा रही दीवार से रास्ता बंद होने पर ग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। मंडी आदमपुर के जवाहरनगर में रेलवे लाइन के किनारे बनाई जा रही दीवार से रास्ता बंद होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शनिवार से बेमियादी धरना शुरू कर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गलियों के सामने रास्ता छोड़ने या अंडरब्रिज बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने रेलवे ठेकेदार पर 130 फुट की बजाय 133 फुट पर दीवार बनाने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 हजार आबादी वाले जवाहरनगर में लोक निर्माण विभाग की बनाई सड़क बंद की जा रही है। निर्माण कार्य के कारण क्षेत्र की सीवर और पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। लोगों का कहना है कि दीवार बनने से कई घरों के मुख्य द्वार बंद हो जाएंगे और आवाजाही पूरी तरह प्रभावित होगी।
उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में आगजनी, बीमारी या अन्य आपात स्थिति में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी सेवाएं क्षेत्र तक नहीं पहुंच सकेंगी। इसी रास्ते से आईटीआई, महिला आईटीआई, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, एफजीएम कॉलेज व निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने गुरुद्वारा गली और टंकी वाली गली के सामने रास्ता छोड़ने तथा स्थायी समाधान के लिए अंडरब्रिज निर्माण की मांग की है।