{"_id":"225e505d14d21bfc270e925e029f24b3","slug":"acceptence-of-new-road-from-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश मुख्यालय से नई सड़क के बजट को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश मुख्यालय से नई सड़क के बजट को मिली मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस अड्डा से साउथ बाईपास को जोड़ने के लिए प्रस्तावित सड़क को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। इस सड़क पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जनवरी में इस सड़क के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। तीन महीने में यह सड़क बनकर तैयार होगी।
विज्ञापन
करीब एक साल पहले 29 दिसंबर 2014 को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हिसार में बस अड्डे के मेनगेट को बंद कर पिछले हिस्से से रोड निकालने का एलान किया था, जो साउथ बाईपास में मिलेगा।
विज्ञापन
बसें साउथ बाईपास होते हुए बाहर की ओर जाएंगी। इससे शहर के बीच में जाम की समस्या कम हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने कुछ महीने पहले इस रोड के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा था। करीब 2.8 किलोमीटर लंबी इस सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग ने मौके पर फिजिकल वेरिफिकेशन करते हुए निशानदेही का काम पूरा किया है। बजट मिलने के बाद इस सड़क के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जनवरी के पहले सप्ताह तक इसके लिए टेंडर होने की उम्मीद है। तीन महीने में सड़क निर्माण पूरा किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च अंत तक इस रोड का काम पूरा हो सकता है।
साउथ बाईपास भी चालू होगा
साउथ बाईपास का काम अंतिम चरण में है। दो से तीन महीने में इसके चालू होने के बाद ही नई सड़क का फायदा होगा। इस बाईपास से होते हुए रोडवेज की बसें बालसमंद, भादरा, सिवानी, बहल, झुंपा, राजगढ़, तोशाम की ओर जाएंगी। इन रूट की बसें बाईपास गुजरने से शहर के अंदर के हिस्सों में जाम से राहत मिलेगी।
बस अड्डे से साउथ बाईपास की सड़क को मंजूरी मिल गई है। अगले दो सप्ताह में इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। करीब तीन महीने में सड़क निर्माण पूरा हो जाएगा। अप्रैल-मई में इस सड़क के शुरू होने के बाद जाम से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। - डॉ. कमल गुप्ता, सीपीएस हिसार