फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ACB nabs Bollywood actor Yashpal Sharma's brother while accepting a bribe of 3,000.

Hisar News: बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई को 3 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
ACB nabs Bollywood actor Yashpal Sharma's brother while accepting a bribe of 3,000.
हिसार। बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई और जल सेवाएं मंडल में जिलेदार राजेश कुमार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने वीरवार को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने कृषि भूमि पर काटी गई कॉलोनी के लिए सीओओ (पानी का वार) बनाने की एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

एसीबी हांसी के जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आर्य नगर निवासी राकेश कुमार ने शिकायत दी थी कि उसके गांव में राजगढ़-चंडीगढ़ हाईवे के नजदीक कृषि भूमि पर कॉलोनी काटी गई है। इस भूमि के लिए नहरी पानी की सिंचाई व्यवस्था से संबंधित सीओओ बनवाने के लिए नहरी विभाग हिसार में आवेदन किया गया था। मामले की जिम्मेदारी जिलेदार राजेश कुमार के पास थी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार सीओओ बनाने के बदले राजेश कुमार ने राकेश से 3 हजार रुपये की मांग की। शिकायत मिलने पर एसीबी उपकेंद्र हांसी की टीम ने ट्रैप लगाया और शिकायतकर्ता से रकम लेते हुए राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार मंडल में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed